जमशेदपुर : जमशेदपुर आत्मा सभागार जिला कृषि भवन खास महल में विश्व मुद्रा दिवस के अवसर पर कृषि गोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । अपने संबोधन के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा आज विश्व मुद्रा दिवस के अवसर पर हम प्रण करें की मुद्रा संरक्षण के लिए खेत में रासायनिक खाद का प्रयोग कम से काम करेंगे। हमारे पुरखों के बताए गए नुशखो का प्रयोग कर जैविक तरीके से सिंदवार का पता नीम का पता का उपयोग कर, खेतिहर किसान अपने खेत का मिट्टी नमूना का जांच कर, जो आवश्यक पोषक तत्व की कमी पाई जाए उसके लिए सीमित मात्रा में जैविक आधारित उर्वरक का ही प्रयोग करें। आने वाले समय में यूरिया अब सल्फर युक्त उपलब्ध होगा। जिसका प्रयोग किसान करेंगे। उप परियोजना निदेशक विजय कुमार सिंह ने मुद्रा को बचाने के लिए जल जंगल जमीन को बचाने पर जोर देने को कहा। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा श्री मिथिलेश कुमार कालिंदी जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा ,सहायक बीज प्रशिक्षण पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, आत्मा के उप परियोजना निदेशक विजय कुमार सिंह, कार्यालय कर्मी समेत जमशेदपुर एवं पोटका के प्रगतिशील किसान उपस्थित हुए।





