
सरायकेला : सरायकेला जिले के सभी प्रखंड के आठ -आठ शिक्षकों ने NO COST, LOW COST की नीति के तहत स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला -खरसावां के दीप प्रज्वलन से हुआ. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने उदबोधन में शिक्षकों को निदेश दिया कि प्रदर्शित TLM को शिक्षण में नियमित प्रयोग करें तथा शिक्षण कक्ष को जीवंत बनाये झारखण्ड का भविष्य आपके हाथों में है.
शिक्षकों के प्रदर्शित TLM के मूल्यांकन के निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में दो शिक्षा विशेषज्ञ डॉ कल्याणी कबीर, प्राचार्या रम्भा कॉलेज, गीतिलता एवं डॉ अरुनिमा सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर वीमेंस कॉलेज आमंत्रित थी जिनके मूल्यांकन के आधार पर श्री सुमन सथुआ प्रा वि पोटोबेरा, खरसावां को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान श्रीमती अंजलि रानी महतो नव प्रा वि बड़ताल नीमडीह को एवं सुनीता महाकुड़,नव प्रा वि rमगरकेला राजनगर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप प्रभारी प्राचार्य श्री अमरेंद्र कुमार सिंह, श्री किशोर कुमार प्रसाद संकाय सदस्य, श्री आर लक्ष्मण राव, संकाय सदस्य, श्रीमती इन्द्राणी पाल संकाय सदस्य, श्री सदानंद नाग, लिपिक एवं श्री राजकिशोर प्रसाद महतो का उल्लेखनीय योगदान रहा. कार्यक्रम का मंच संचालन श्री पंकज कुमार संकाय सदस्य द्वारा किया गया. कार्यक्रम का समापन प्रभारी प्राचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ।




