Saraikela (संजीव मेहता) : कांड्रा और सरायकेला थाना क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटना में संलिप्त और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को आज कांड्रा पूलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकडे गए अभियक्त नाम कृष्णा लोहार है. कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने इस बात जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा लोहार (पिता: प्रीतम लोहार) मूल रूप से कांड्रा का रहने वाला है. उसके विरुद्ध कांड्रा और सरायकेला में हुई चोरी की कई घटना को लेकर मूख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM), सरायकेला-खरसावा की अदालत में जीआर संख्या 129/ 19 दर्ज है. अभियक्त के खिलाफ धारा 414 भा.द.वि. (चोरी की संपत्ति खपाने) के तहत वारंट जारी हुआ था. पुलिस के अनुसार मामला सरायकेला क्षेत्र से जूड़ा था लेकिन आरोपी कांड्रा में छिपकर रह रहा था.

गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के नेतुत्व में
पलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तारी कर लिया गया जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. आज उसे जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का आभयान लगातार जारी रहेगा.




