जमशेदपुर: आईडीटीआर (इंडो-डेनिश टूल रूम), जमशेदपुर में नोएडा स्थित स्पार्क मिंडा (मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड) द्वारा कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया में टूल एंड डाई मेकिंग तथा मेकाट्रॉनिक्स ट्रेड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैंपस ड्राइव के दौरान अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया गया, जबकि दूसरे चरण में सफल अभ्यर्थियों का फेस-टू-फेस इंटरव्यू लिया गया। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर कुल 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के जेनरल मैनेजर रवीन्द्र कुमार ने बताया कि इस प्रकार के कैंपस ड्राइव से विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित उद्योगों में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं और उन्हें अपने तकनीकी कौशल का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिलता है। उन्होंने चयपित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मिंडा कारपोरेशन से आए एचआर एवं टेक्निकल टीम को धन्वाद दिया। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए संस्थान के शिक्षकों और प्रशिक्षण व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आईडीटीआर के एडमिन अंजन कुंडु, टेनिंग डिपार्टमेंट के एचओडी राम बाबू वर्मा, एडमिन एसोसिएट्स एवं मीडिया प्रभारी पंकज कुमार उपस्थित थे।






