सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने तीन चोर को मोटरसाइकिल के साथ है गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार गड़बड़ी सफलता हासिल की है । थाना प्रभारी रविकांत पराशर के अनुसार आरआईटी थाना कांड संख्या 34/26 दिनांक 23 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4), 317(5) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुलूपटांगा फुटबॉल मैदान के पास कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रजू लोहार (23 वर्ष) निवासी बंतानगर पीएचडी रोड, बासुदेव लागुरी (22 वर्ष) निवासी बंतानगर पानी टंकी तथा आदित्य राज (21 वर्ष) निवासी बाबा आश्रम, थाना आरआईटी शामिल हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। रजू लोहार पर चोरी से संबंधित मामला, बासुदेव लागुरी पर लूट एवं चोरी से जुड़े मामले तथा आदित्य राज पर अपहरण, मारपीट, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कांड दर्ज हैं।
छापेमारी दल में थाना प्रभारी रविकांत पराशर सहित पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार महतो, नरेंद्र मुंडा, विक्रम कुमार तथा अन्य जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।






