Saraikela (संजीव मेहता) : केंद्र सरकार की योजना अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान के तहत नदियों के सौंदयींकरण होना है. इस योजना तहत आदित्यपुर नगर निगम स्थित खरकई नदी का भी सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है. जिसमें नदी की साफ-सफाई का कार्य होगा. इसके अलावा कचरा निस्तारण से लेकर नदी किनारे रेस्तरां से लेकर चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण और नदी के गाद की भी सफाई आदि की जाएगी. नदी के किनारे पार्क के अलावा कैफेटेरिया के साथ विभिन्न तरह के कार्य किए जएंगे. इस योजना के प्रथम चरण में आदित्यपुर, राजमहल, चास, रांची और धनबाद नगर निकाय क्षेत्र मलमें कार्य होंगे. इस बाबत बुधवार को रांची के बीएनआर होटल में नगर विकास एवं आवास विभाग के अधीन राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तहत अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई है.

इसमें आदित्यपुर, जमशेदपुर, जुगसलाई, रांची, धनबाद समेत 14 निकाय के प्रशासक एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे. इस योजना के तहत प्रथम चरण में आदित्यपुर, राजमहल, चास, धनबाद एवं रांची नगर निकाय का चयन किया गया है. खरकई के साथ जमशेदपर अक्षेस एवं जुगसलाई क्षेत्र को भी इसमं शामिल किया जाएगा. प्रारंभिक चरण में आदित्यपुर के खरकई नदी का समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण होगा. आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक ने बताया कि उनके कार्यकम में प्रजेंटेशन दिखाया गया तथा विस्तृत क्षेत्र को दर्शाते हुए बताया गया है कहां क्या बनेगा और इसे प्रदर्शित किया जाएगा. इस योजना के तहत जयप्रकाश उद्यान समेत खरकई के तटवर्ती इलाकों को भी शामिल किया गया है. इस योजना के तहत रिवर कल्वर डेवलपमेंट, एसटीपी का निर्माण, एरिया डेवलपमेंट, ग्रीन एरिया डेवलपमॅट, वाकिंग एरिया, छठ घाट, चेंजिंग रूम, चिल्ड्रेन पार्क, कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट आदि का निर्माण प्रस्तावित है.
प्रशासक ने बताया कि यह योजना पांच वर्ष में धरातल पर उतरेगा. जिसको लेकर निविदा ग्लोबल स्तर पर निकाली जाएगी. खरकई नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में चार सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे, साथ ही मशीन के द्वारा नदी का गाद निकालकर सफाई का कार्य होगा. जगह-जगह कई बांध भी बनाने की योजना है. जिससे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोगो को शुद्ध पेयजल मिलेगा. वहीं इस योजना के तहत नदी के किनारे मरीन ड्राइव भी बनेंगे जिससे नदी किनारे के आबादी को हर वर्ष आनेवाली संभावित बाढ़ से भी बचाने की योजना है.






