Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई. इस अगलगी की घटना में अस्पताल प्रबंधन को लाखों की क्षति हुई है लेकिन गनीमत यह रही कि किसी मरीज के जानमाल की हानि नहीं होने की खबर प्रबंधन ने दी है.
अस्पताल प्रबंधन के स्थानीय हेड मिस्टर राजीव कुमार ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है, जिससे कि आईसीयू को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी मरीज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. उन्होंने बताया कि समय रहते मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर लिया गया था और अस्पताल में उपलब्ध फायर सेफ्टी उपकरण से आग बुझाने का काम किया जा रहा था लेकिन आग भयानक लगी थी इसलिए झारखंड अग्निशमन विभाग को भी सूचना देकर बुला लिया गया जिसके मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

बता दें आज समय रहते अस्पताल प्रबंधन के द्वारा एहतियात नहीं बरती जाती तो दिल्ली और मुजफ्फरपुर के अस्पताल जैसी घटना की पुनरावृत्ति यहीं दोहराई जा सकती थी. इधर मरीज के परिजनों ने भी कोई हताहत नहीं होने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया है. इधर अगलगी की सूचना पाकर आदित्यपुर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.






