Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : समूचे आदित्यपुर में चोरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है. हाल के दिनों में जयप्रकाश उद्यान और एस टाइप मुहल्ले से चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए चोरों के बावजूद पुलिस की चाल सुस्त पड़ी हुई है. अब सोमवार को वार्ड 17 के ही 7 एलएफ के सेवा सहयोग सिक्युरिटी सर्विसेज ऑफिस के सामने से 2 चोरों ने आफिस स्टाफ की स्कूटी दिन दहाड़े चुरा ली है.
Advertisements
Advertisement

स्कूटी चोरी कर ले जाने की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद भी हुई है. सीसीटीवी फुटेज के साथ थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है लेकिन आदित्यपुर पुलिस अब कोई कार्रवाई नहीं की है, पुलिस अब तक घटना स्थल का निरीक्षण करने तक नहीं पहुंची है, इससे स्थानीय लोगों में पुलिसिया तंत्र के विरुद्ध आक्रोश बढ़ रहा है.






