गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के लगातार आम जनता से मधुर संबंध जनता की समस्याओं का निदान और जनहित से जुड़े समस्याओं के समाधान, और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। जनता की उम्मीदों को उम्मीद बरकरार रखने के लिए उनके सुख दुख में सदैव खड़े नजर आते हैं। जिससे जनता के बीच पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार की छवि एक अलग पहचान बन चुकी है। आम जनता की संपत्ति और डिजिटल सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध गिरिडीह पुलिस द्वारा पुलिस केंद्र, गिरिडीह परिसर में ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस ने कड़ी मेहनत और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से बरामद किए गए 101 खोए/गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक उपभोक्ताओं (मालिकों) को वापस सौंपे।

जिससे मोबाइल अपने मिलने की खुशी में लोगों के चेहरे खिल उठे, और पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के प्रति और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया, इस गरिमामय अवसर पर पुलिस अधीक्षक (SP), गिरिडीह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक (DSP – मुख्यालय 1 एवं 2) तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गिरिडीह पुलिस जनता की समस्याओं को दूर करने और उनकी खोई हुई वस्तुओं को पुन: बरामद करने के लिए लगातार प्रयासरत है। ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान वापस लाना और पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।
आपका मोबाइल फिर से आपका अभियान के तहत अब तक की प्रमुख उपलब्धियां हैं।
गिरिडीह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का रिकॉर्ड काफी सराहनीय रहा है:
पूर्व में इस वर्ष: इसी कार्यक्रम के अंतर्गत पहले भी 211 खोए हुए मोबाइल उनके वास्तविक ग्राहकों को लौटाए जा चुके हैं। विगत वर्ष (पिछले साल): इस अभियान के जरिए 426 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए थे।
अपने लंबे समय से खोए हुए मोबाइल को सुरक्षित वापस पाकर आम जनता के बीच काफी खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने गिरिडीह पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और तकनीक-आधारित पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुलिस टीम के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।






