Advertisements
जमशेदपुर :बरसात के मौसम मे भी शहर के पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा के मेद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने पहल करते हुए साकची स्थित सी.सी.आर. परिसर में यातायात, टैंगो मोबाइल एवं शक्ति कमांडो में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों के बीच बरसात मे भी सुरक्षित एवं सुचारु रूप से कर्तव्य निर्वहन करने के लिए ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर श्री ए. धर्मा राव के सौजन्य से बरसाती एवं First Aid Kit का सामग्री वितरण किया गया।

Advertisements
Advertisement
इस अवसर पर बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) की जानकारी दी गई साथ ही राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत झारखंड पुलिस के कर्मियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पिटल, जमशेदपुर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।






