सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दोनों खुलेआम बालू का कारोबार हो रहा है। एनजीटी के रोक के बावजूद भी प्रशासन के लाखों कोशिशों के बावजूद भी बालू माफिया खुलेआम प्रशासन को चुनौती देते हुए ,अवैध बालू का कारोबार कर रहे हैं । बालू की गाड़ियां सरपट सड़कों पर दौड़ती दिखाई दे रही है।। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध कारोबारों पर रोक लगाने की बातें आते ही कही गई थी लेकिन आदित्यपुर थाना क्षेत्रों में ठीक इसके उल्टे नजर आ रहे हैं।

एसपी के आदेश की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है । अवैध कारोबार की वजह से पुलिस अधीक्षक की छवि भी धूमिल हो रही है। जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने सख्त कदम उठाते हुए सभी थाना प्रभारीयो को आते ही अवैध कारोबार पर लगाम लगाने और बंद कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी धड़ले से अवैध बालू के कारोबार हो रहे हैं। अब तो वक्त ही बताया कि अवैध कारोबार पर लगाम लगेंगे, या यूं ही चलते रहेंगे। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।






