
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थानांतर्गत धातकीडीह गांव में निर्माणाधीन ग्रिड सब स्टेशन से दिनदहाड़े टीन शीट चोरी कर ले जाते बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। काफी हो हंगामा गतिरोध, के बाद मजिस्ट्रेट की नियुक्ति में निर्माणाधीन ग्रिड सब स्टेशन का कार्य कराया जा रहा था । परंतु कुछ विवादों के कारण रुक गया और वहां रह रहे सिक्योरिटी गार्ड भी हट गए हैं। जिसके कारण चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जा रहे हैं।पूछताछ के दौरान सिट चोरी कर रहे पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम पिंड्राबेड़ा निवासी लाल लोहार बताया।
उसने पावर ग्रिड से टीन शीट चोरी कर ले जाने की बात को स्वीकार किया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कांड्रा पुलिस उसे अपने साथ थाना ले जाकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि धातकीडीह में ग्रिड सब स्टेशन बनाया जा रहा है। जिसको लेकर पूर्व में ही काफी गतिरोध और विवाद हो चुका है। ग्रामीणों ने बिना ग्राम सभा किए ग्रिड सबस्टेशन बनाए जाने का लगातार विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कई बार मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस फोर्स के साथ काम करवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का विरोध के कारण निर्माणकार्य स्थगित है। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देख ग्रिड के वरीय पदाधिकारी सुदीप सिंहा ने पिछले दिनों कई ग्रामीणों के ऊपर कांड्रा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। जिससे ग्रामीणों मे और आक्रोश बढ़ गए हैं ।पावर ग्रिड के सामानों की सुरक्षा के लिए लगाए गए प्राइवेट सिक्योरिटी भी हट गए हैं। इससे चोरों द्वारा लगातार वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों के लगातार विरोध के कारण सबस्टेशन निर्माण पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है।सबस्टेशन निर्माण पर लगते ग्रहण से योजनाओं की अधर में लटकने की संभावनाएं बढ़ती जा रही है ।




