
कौशल एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण आदिवासी बच्चों में खेल को बढ़ावा देने के लिए 25 फरवरी को पुरुलिया जिले के अयोध्या पर्वत में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है अयोध्या हिल के कौशल पल्ली रिसोर्ट से यह दौड़ आरंभ होगी जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति रुझान पैदा करना है जिसके लिए 5 किलोमीटर 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर के मैराथन में शामिल होंगे वहीं 12 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए फन दौड़कर का भी आयोजन किया गया है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह सिर्फ मैराथन ही नहीं बल्कि इसमें बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें मौका दिया जाएगा साथ ही दौड़ में शामिल बच्चों को और बेहतर करने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।




