
मानगो बालीगुमा बगान एरिया में नगरनिगम की लापरवाई से लाखों रुपयों के लागत की बिना नाली बने ही शिलापट्ट लगा देने का मामला सामने आया है उसका उजागर तब हुआ जब क्षेत्र के भाजपा नेता विकास सिंह को यह जानकारी मिली फिर यह बातें मीडिया तक पहुंची बताया जाता है कि मानगो नगर निगम के द्वारा बालिगुमा बगान एरिया में संजय भुइंया के घर से सुरेंद्र सिंह के घर तक चार सौ फीट नाली पास हुई थीं , मानगो नगर निगम के संवेदक ने उपरोक्त नाली का निर्माण दूसरी जगह में करवा दिया जब निर्माण कार्य चल रहा था संवेदक और अभियंता ने स्थानीय लोगों को बताया था कि जिस स्थान में नाली बनाई जा रही है वही नाली पास की गई है आपके गली की नाली बाद में बनवा दी जाएगी । लेकिन मामला उस वक्त बिगड़ गया जब मध्य रात्रि को मानगो नगर निगम के अभियंता ने संवेदक से मिली भगत कर वहां शीलापट लगा दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है वर्षो से गंदा पानी सड़क पर बहने से लोग नरकीय जीवन जीने में विवश हैं जहां नाली की आवश्यकता है वहां नाली नहीं बनाकर निजी लाभ के लिए नाली दूसरे स्थान में बना दी गई विकास सिंह ने इस घोटाले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि बन्ना गुप्ता और सुरेश यादव की युगल जोड़ी के कारण नाली भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी आखिर जिस स्थान पर वर्तमान में नाली बनी है किसके दवाब में बनी है या फिर वहाँ मंत्री का कोई रिश्तेदार है इस बंदर बाट को लेकर विकाश सिंह स्थानीय वासियो के साथ उपायुक्त से शिकायत करते हुए जांच की मांग करेंगे अन्यथा धरना पर बैठने के लिए विवश होंगे।




