जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में कदमा बाजार मे ज्वेलरी दुकान मे ग्राहक बनकर आए युवकों के द्वारा लाखों मूल्य के सोने के अंगूठी की चोरी करते सीसीटीवी में कैद हो गई।जिसे पुलिस ने स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।घटना DS ज्वेलर्स में घटित हुई जब देर शाम दुकानदार के परिचित अजय नामक युवक एक अन्य साथी के साथ आया और चांदी का कुछ सामान दिखाने को कहा इसी बीच अजय ने सोने की अंगूठी चोरी कर ली और कुछ देर रुकने के बाद चला गया। 
इधर रात में सामानों का मिलान के दौरान अंगूठी नदारद थी और सीसीटीवी में अजय को चोरी करते देखा गया,पूछताछ में उसने दुकानदार के भाई पर हो चोरी करने का आरोप लगाया।जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को टाटानगर स्टेशन से हिरासत में लिया वही दुकानदार के भाई को भी थाने मे रख कर पूछताछ कर रही।लेकिन चोरी किए युवक द्वारा लगातार दुकानदार पर ही आरोप लगाने से अब पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




