Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद जोबा मांझी (सिंहभूम लोकसभा) से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल एवं सिंहभूम लोक सभा क्षेत्र की रेल सेवाओं से जुड़ी अनेक समस्याओं व माँगों पर सकारात्मक संवाद हुआ. प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांसद की एक ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें रेल सेवाओं में सुधार की प्रमुख माँगें शामिल रहीं.

• चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लगातार देरी पर समाधान
• बड़बिल–राउरकेला एक्सप्रेस का पुनः संचालन
• चाईबासा केन्दुझारगढ़ तिरुपति कटपड़ी होते हुए टाटानगर से बेंगलुरु के लिए नई ट्रेन
• टाटानगर–मुंबई एलटीटी के लिए नई नियमित ट्रेन सेवा (बंद हुए अंत्योदय एक्सप्रेस के समय सारिणी पर, स्लीपर, जनरल, एसी कोचों के साथ)
• रांची–गुवा नई फास्ट मेमू सेवा
• सिनी जंक्शन पर 18427/27 ओर 22805/06 ट्रेनों का ठहराव
• चक्रधरपुर पीट लाइन का पुनर्निर्माण
• हावड़ा से चालकर मुंबई को जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में चक्रधरपुर के लिए GNWL कोटा आदि शामिल रहीं.
सांसद महोदया ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि वे इन सभी मांगों को शीघ्र ही रेल मंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगी.




