Saraikela (संजीव मेहता) : राष्ट्रीय जनता दल के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रमंडल कार्यालय आदित्यपुर में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव ने हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया स्थापना दिवस. इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया. पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को पुनः दोहराते हुए जनाधार को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई. सभा की अध्यक्षता जनार्दन कुमार, अध्यक्ष – बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने की तथा संचालन बीरेंद्र कुमार सिंह यादव महासचिव ने किया.

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जनार्दन कुमार ने पंचायत से लेकर प्रखंड एवं जिला स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने तथा हर स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया. वहीं बीरेंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि हमारी राजनीति की धुरी गरीब, मजदूर और किसान हैं. इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं सामाजिक न्याय के मूलमंत्र को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में श्रीराम यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, कमलदेव सिंह महासचिव, डी.एन. सिंह, राजेश कुमार सचिव, जोगिंदर प्रसाद सचिव, शंभूनाथ चौधरी जिला अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम, संजय सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, सरायकेला खरसावां, श्याम सुंदर यादव जिला अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ आदि शामिल थे.




