सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना के नए थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने पदभार ग्रहण कर कहा कि गम्हरिया थाना क्षेत्र में अपराध और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाते हुए ब्राउन शुगर के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और हर शिकायत का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। आम जनता एवं विभागीय पदाधिकारी ने भी नए थाना प्रभारी को गुलदस्ता देते हुए शुभकामनाएं और बधाई दी। संजय प्रसाद ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा भाईचारा बनाए रखना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आम लोगों का भरोसा टूटने नहीं देंगे।जनता की अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा।





