रांची सरायकेला-खरसावां जिले में शिक्षाविद, समाजसेवी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा, शिक्षा और सामाजिक कार्यों के माध्यम से उन्होंने आम लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता और जनता के बीच निरंतर उपस्थिति ने उन्हें एक लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित किया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए केपी सोरेन लगातार प्रयासरत रहे हैं। यही कारण है कि विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच उनका जनाधार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोग उन्हें सहज, सरल और जनहित के मुद्दों को उठाने वाला अपना नेता मानते हैं।
राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है कि केपी सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि क्षेत्रीय समीकरण अनुकूल रहे तो आने वाले समय में उन्हें विधायक प्रत्याशी के रूप में भी उतारा जा सकता है। और जनता की भी
मांग विधायक प्रत्याशी आने वाले विधानसभा चुनाव में बनाने की मांग तेज होती जा रही है
जन सेवा और सामाजिक कार्यों के बल पर केपी सोरेन ने जो विश्वास जनता के बीच अर्जित किया है, वह भविष्य की राजनीति में उनके लिए मजबूत आधार साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में उनकी राजनीतिक भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।





