रांची : झारखंड में हाल के कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के थोक में तबादले हुए हैं। किए गए फेरबदल के बाद अब पुलिस महकमे में अगली संभावित तबादला सूची को लेकर फिर एक बार चर्चाएं तेज हो गई है। इसी कड़ी में कोल्हान डीआईजी का पद भी चर्चाओं के केंद्र में है। कहां जा रहा है कि कोल्हान डीआईजी के कितने दावेदार हैं, ऐसी क्यों हो रही है चर्चाएं, क्या कोल्हान डीआईजी बदलने वाले हैं।

पुलिस विभाग के गलियारों में चर्चा है कि कोल्हान प्रमंडल की रणनीतिक और संवेदनशील जिम्मेदारी को देखते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इस पद के दावेदार माने जा रहे हैं। कोल्हान क्षेत्र में जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जैसे महत्वपूर्ण जिले आते हैं। जो नक्सल गतिविधियों, औद्योगिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अंतरराज्यीय समन्वय की दृष्टि कोण से यह कोल्हान डीआईजी का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि जब भी राज्य में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा होती है, कोल्हान डीआईजी का पद स्वाभाविक रूप से सुर्खियों में आ जाता है। सूत्रों के अनुसार कुछ ऐसे आईपीएस अधिकारी, जिन्होंने कोल्हान में पहले काम किया है, संभावित दावेदारों के रूप में देखे जा रहे हैं।






