रांची : झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि मानसून की एंट्री एक सप्ताह पहले हो चुकी थी, लेकिन पलामू, गुमला, खूंटी और चतरा जैसे जिलों में अब तक तेज गर्मी से राहत नहीं मिली थी।
आईएमडी के अनुसार, आज राजधानी रांची समेत खूंटी, सिमडेगा और कुल 16 जिलों में बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं चतरा, पलामू और गढ़वा में आज भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इन जिलों में पारा 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

इन जिलों में रहेगा असर -रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में आंधी-तूफान का असर रहेगा। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में घर से बाहर न निकलने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।
प्रमुख शहरों का तापमान –
– रांची : 33°C / 24°C
– जमशेदपुर : 36°C / 27°C
– धनबाद : 37°C / 28°C
– डाल्टनगंज : 38°C / 28°C
– देवघर : 36°C / 27°C
– मेदिनीनगर : 38°C / 28°C
– मैक्लूसकीगंज : 36°C / 26°C
बारिश से किसानों को फायदा होने की उम्मीद है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।






