Saraikela (संजीव मेहता) : फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सरायकेला ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सूचित किया है कि झारखंड सरकार के चांसलर पोर्टल.के माध्यम से बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी. फार्मा).पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है.
फार्मेसी के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने के इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण के उपरांत अभ्यर्थी अपने संस्थान के विकल्प के रूप में उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सरायकेला का चयन कर सकते हैं. ऑनलाइन पंजीकरण हेतु लिंक:
[https://universities.jharkhand.gov.in/student/registration](https://universities.jharkhand.gov.in/student/registration). Last date 5 july 2026.

आपको बता दें उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सरायकेला एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसे फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित किया गया है. संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों का मार्गदर्शन, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है. बी. फार्मा पाठ्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात विद्यार्थियों के लिए फार्मास्यूटिकल उद्योग, अस्पताल एवं क्लिनिकल फार्मेसी, अनुसंधान एवं विकास, गुणवत्ता नियंत्रण, गुणवत्ता आश्वासन, औषधि विपणन, नियामक कार्यों तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक रोजगार एवं कैरियर के अवसर उपलब्ध हैं.
महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा फार्मेसी के क्षेत्र में एक उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं. उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सरायकेला विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक दक्षता एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के कुशल एवं जिम्मेदार पेशेवर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस कॉलेज की कोर्स फीस अन्य कॉलेजों की तुलना में काफी कम है.





