सरायकेला : नीमडीह के बामणी नदी में अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ,थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, शव की पहचान नहीं हो पाई,बामणी नदी किनारे मिला खून से लथपथ शव, इलाके में सनसनी। नीमडीह थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बामणी नदी में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और न ही मृतका के बारे में कोई जानकारी मिल सकी है। हत्या कर फेंकने की आशंका घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





