Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : जमशेदपुर के तत्कालीन सांसद सुनील महतो की नृशंस हत्या करने वाले खुंखार माओवादी शकुंतला महतो उर्फ पुष्पा ने आखिरकार घुटने टेक दिए हैं. करीब 25 वर्षों तक पुलिस के लिए सिरदर्द बनी और 10 लाख रुपये की इनामी महिला कमांडर ने कल कोलकाता के लालबाजार पुलिस मुख्यालय में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है. 4 मार्च 2007 का दिन घाटशिला के लिए बेहद खौफनाक था. बाघुड़िया फुटबॉल मैदान में नक्सलियों ने सांसद सुनील महतो समेत चार लोगों को गोलियों से भून डाला था. इस हमले में शकुंतला ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई।
Advertisement






