Advertisements
जमशेदपुर: जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश और फुटपाथ में अपनी जीविका चलाने वाले सब्जी विक्रेताओं के परेशानियों के मद्देनजर सहयोग से सेवा नामक संस्था द्वारा बाराद्वारी स्थित सब्जी मंडी में छाता वितरण किया गया। जहां सब्जी विक्रेताओं के बीच छाता बांटी गई।इस मौके पर
संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि मानसून के मौसम में जब लगातार बारिश होती है, तब सबसे अधिक परेशानियां फुटपाथ पर बैठकर रोज़ी-रोटी कमाने वालो को होती हैं।

Advertisement
बारिश से उनका सामान भीग जाता है, और खुद को भी सुरक्षित रखने के लिए उनके पास पर्याप्त साधन नहीं होते। इस ज़रूरत को समझते हुए संस्था ने छाते वितरण का निर्णय लिया,जो 200 दुकानदारों के बीच बांटी गई।
Advertisement




