दिल्ली : भारत की खबरों को दुनिया तक पहुँचाने की दिशा में **The राष्ट्रीय न्यूज़** तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। हाल के आँकड़ों के अनुसार इस प्लेटफॉर्म को **अमेरिका (US) में 40.5% से अधिक दर्शक देख रहे हैं**, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसके अलावा सिंगापुर जर्मनी यूनाइटेड किंगडम और खाड़ी देशों सहित कई अन्य देशों के लोग भी The राष्ट्रीय न्यूज़ की खबरों में रुचि ले रहे हैं।
दरअसल, डिजिटल युग में खबरों की पहुँच सीमाओं तक सीमित नहीं रह गई है। भारत से जुड़ी राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय खबरों को जानने के लिए विदेशों में बसे भारतीयों के साथ-साथ अन्य देशों के लोग भी भरोसेमंद प्लेटफॉर्म की तलाश करते हैं। ऐसे में The राष्ट्रीय न्यूज़ लगातार निष्पक्ष और त्वरित खबरें प्रस्तुत कर अपनी अलग पहचान बना रहा है।
खास बात यह है कि भारत के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों का बढ़ता भरोसा इस प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों की संख्या बढ़ना किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए बड़ी सफलता मानी जाती है।
The राष्ट्रीय न्यूज़ की टीम का कहना है कि उनका उद्देश्य देश और समाज से जुड़ी सच्ची और महत्वपूर्ण खबरों को लोगों तक पहुँचाना है। विदेशों में बढ़ती लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि The राष्ट्रीय न्यूज़ अब केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।




