जमशेदपुर: पृथ्वी दिवस के अवसर पर LBSM कॉलेज के NCC कैडेट्स द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में कई पौधे लगाए गए तथा सभी कैडेट्स ने मिलकर यह शपथ ली कि वे पर्यावरण की रक्षा करेंगे और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति का संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संदेश दिया कि पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मौसमी पॉल, डॉ. रितु, NCC अधिकारी विकाश मुंडा तथा NCC कैडेट्स उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पहल को सफल बनाया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।




