जमशेदपुर :जमशेदपुर में चापड़ से हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है इस बार सोनारी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बिल्डर के द्वारा घर मालिक पर चापड़ से हमला करने का मामला सामने आया है. घायल युवक लहूलुहान हालत में अपनी और परिवार की जान की गुहार लेकर सीटीएसपी के पास पहुंच गया. घायल य देबू दास सिक्योरिटी कर्मी है. उसने बताया कि पुरखों के समय से वे लोग सोनारी दास बस्ती में रहते आ रहे हैं,लेकिन 2017 में पड़ोस के रहने वाले रामअवध शुक्ला जो बिल्डर है वह उनके घर को हड़पना चाह रहा था जिसे लेकर कोर्ट मे केस चल रहा है जिसे केस को हटाने को लेकर वह अक्सर विवाद करता आ रहा था.

घटना के समय आरोपी चार 5 लोगों के साथ पहुंचा और लाठी डंडे और चापड़ से हमला कर अगवा करने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भागा और अपनी मां के साथ थाना पहुंचा लेकिन वहां कोर्ट में केस होने की बात कह उसकी बात को अनसुनी कर दी , उसके बाद वह उसी लहूलुहान हालत में सिटी एस पी पास पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है.




