जमशेदपुर: 5 वर्ष में एक बार होने वाले झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में इस वर्ष जमशेदपुर से अनिल कुमार तिवारी ने बाजी मार ली है. जिसे लेकर जमशेदपुर मे उनके समर्थको के बीच खुशी की लहर दौड़ गई,इसके बाद गुरुवार को कोर्ट परिसर में गाजे बाजे के साथ उन्हें फूल माला से स्वागत किया गया. बता दे की जमशेदपुर बार एसोसिएशन से वाइस चेयरमैन सहित कई पुरुष एवं महिला अधिवक्ताओ ने चुनाव लड़ा, लेकिन कई प्रत्याशी शुरुआती दौर में ही पिछड़ गए, लेकिन अनिल तिवारी और वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ला डटे रहे, वैसे अनिल तिवारी चार चरण के बाद ही बम्पर वोट लेकर 6 नंबर पर पहुंच गए थे जबकि राजेश शुक्ला 21 नंबर पर खिसक गए.

इस चुनाव में नियमतः 677 वोट पाने वाले को इलेक्ट घोषित किया जाता है जिसमें 25 प्रत्याशियों का चयन होना है इसी के तहत बीते दिन हुए काउंटिंग में अनिल तिवारी ने 677 वोट पा ली है जिसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें चयनित घोषित कर दिया.इसके बाद अब यह कयास लगाया जा रहा है कि जमशेदपुर से अनिल तिवारी ने ही बाजी मार ली है. इधर चयनित घोषित होने के बाद अनिल तिवारी ने कहा कि अगर वे चेयरमैन बनते हैं तो अधिवक्ताओं के विकास के लिए वेलफेयर स्कीम पर कार्य करेंगे साथ ही वर्षों से की जारी मांग, झारखंड अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को भी लागू करने का पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार 30% महिला आरक्षण के वजह से पांच महिलाएं पूर्व में ही चयनित हो चुकी थी जबकि दो महिलाओं को काउंसिल चयनित करेगी उन्हें खुशी है
कि इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी वही दो दिग्गजो की टक्कर के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका किसी से टक्कर नहीं था वे भाईचारा के तहत चुनाव लड़े. वैसे काउंटिंग अभी जारी है अभी से जीत हर मान लेना उचित नहीं होगा काउंटिंग पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि चेयरमैन पद के दौड़ में कौन है फिलहाल भविष्य की स्थिति जैसा भी हो जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने अनिल तिवारी को चेयरमैन का ताज पहना दिया है.




