Advertisements
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना अंतर्गत चलाए जा रहे थाना प्रभारी धीरंजन कुमार द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक- 02.03.2026 को समय- 13:30 बजे के करीब कपाली ओ0पी0 के पास एक स्कूटी पर सवार चार नाबालिग युवकों को रोककर पूछताछ किया गया। चारों नाबालिग युवकों मे किसी के पास भी लाईसेंस नहीं पाया गया।
Advertisement

नाबालिग, बगैर लाईसेंस, बगैर हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग को लेकर स्कूटी जप्त करते हुए 32,000/- (बत्तीस हजार रुपये) का फाईन किया गया एवं अभियोजन हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया है। चारों नाबालिग जाकिरनगर,आजादनगर के रहने वाले है। थाना प्रभारी घीरंजन कुमार ने आम जनता और अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों पर भी ध्यान दें और इस तरह के कार्यों पर रोक लगाएं।
Advertisement



