जमशेदपुर पटमदा : अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पटमदा डॉ राजेंद्र कुमार दास द्वारा प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान योजनाओं की वर्तमान प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तथा कार्यान्वयन की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।
प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सड़क निर्माण तथा अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में यह पाया गया कि कुछ योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। इस पर प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। साथ ही, सभी विभागीय अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण, क्षेत्र भ्रमण एवं समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रखंड के समग्र विकास को गति मिल सके।
विकास योजनाएं जैसे अबुवा आवास प्रधानमंत्री आवास अंबेडकर आवास मैया सम्मान योजना सरोज पेंशन योजना छात्रवृत्ति वितरण योजना 15 फाइनेंस से संचालित टाइड एंड टाइड योजनाएं मनरेगा द्वारा पूर्व संचालित योजनाओं को पूर्ण करना आंगनवाड़ी में संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाएं जन वितरण प्रणाली दुकान जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अंचल से संबंधित नामांतरण दाखिल खारिज ऑनलाइन सुधार आपदा के तहत प्रदान किए जाने वाले लाभ राशि इत्यादि सभी प्रकार की योजनाओं का मूल्यांकन किया गया इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सभी पंचायत सचिव प्रधान लिपिक नजीर सहायक लिपिक के एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।





