सरायकेला (संजीव मेहता) : आज संध्या 6 बजे इमली चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर “धरती आबा’,महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और लोकनायक वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा का 126वां शहादत दिवस कांग्रेसियों ने मनाया. कार्यक्रम रिजवान खान प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग)सह जिला महासचिव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ. श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए श्री खान ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय गौरव के प्रतीक,जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान, उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का संदेश आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है. मौके पर राणा सिंह (इंटक प्रदेश सचिव) सह कोल्हान प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र एवं समाज के उत्थान हेतु उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे.

जिला प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (सूचनाधिकार विभाग) ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उलगुलान के महानायक,आदिवासी अस्मिता,जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष और बलिदान से अन्याय के खिलाफ हमें लड़ने की प्रेरणा देते हैं. जिला महासचिव सह अखिल भारतीय ब्रह्मश्री युवा मंच के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल नयन उर्फ अजीत कुमार ने कहा कि उनका संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे. जिला महासचिव मुकेश कुमार ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज के उत्थान हेतु उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील सिंह जिला उपाध्यक्ष,अवधेश सिंह जिला उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद, रूईदास चाकी,अरमान अली,मंजर अली, एम. डी. कलाम उद्दीन, मनोज महतो, शत्रुघ्न कालिंदी, वासु गगराई, पवन महतो, नरेश महतो, शिबु सरदार सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे.





