
रांची : राज्य में सीनियर अफसरो की प्रोन्नति,और पोस्टिंग होने के बाद अब राज्य के जूनियर अफसर की, भी निगाहें सीएम के साइन पर टिकी हुई है। कुछ दिन पहले ही राज्य में सीनियर अफसरो की प्रोन्नति सरकार द्वारा देते हुए उन्हें पोस्टिंग की गई है। जिसके बाद से राज्य के जूनियर अफसरो के भी प्रोन्नति की संभावनाएं और पोस्टिंग की उम्मीदें जग गई है। जूनियर अफसरो द्वारा हाई कोर्ट में केस फाइल किया गया था । जिसके आधार पर कोर्ट द्वारा प्रोन्नति से संबंधित आदेश दिए गए है। जिसके आलोक में जूनियर अफसरो के भी प्रोन्नति होनी है। जिसके लिए डीपीसी भी पिछले माह 16 नवंबर को सूत्रों के अनुसार हुआ है। जिसकी संचिका संख्या 04/03-01-2023 मुख्यमंत्री सचिवालय में, मुख्यमंत्री के साइन होते ही जूनियर अफसरो की प्रोन्नति होकर पोस्टिंग शुरू हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव के द्वारा मुख्यमंत्री के पास संचिका भेजे जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के साइन होते ही प्रोन्नति होकर पोस्टिंग शुरू हो जाएंगी।




