
जमशेदपुर: स्वर्गीय सुनील महतो के शहादत दिवस पर झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति की ओर से जमशेदपुर के सच्ची आम बगान में विशाल खतियानी जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे जयराम महतो ने हुंकार भरी। उन्होंने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की इतने वर्ष हो गए। लेकिन झारखंड के पुत्र सांसद सुनील महतो की हत्या का राज नहीं खुला। वर्तमान में Jmm की सरकार है फिर भी उनकी शहादत को न्याय नहीं दिला सकी।
क्योंकि राज खुलेगा तो कई नामी गिरामियो का नाम उजागर हो जायेगा ।उन्होंने यह भी कहा की झारखंड गर्त में जा रहा है। सीएनटी का अवहेलना हो रहा है। भू माफिया,कोयला माफिया हावी हो रहे है। उन्होंने चुनाव को लेकर कहा की झारखंड के कुछ मुद्दों को लेकर अब लोकसभा चुनाव में भी उतरेंगे। बिना किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थन का राज्य के 5 सीटो पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे।




