Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : जमशेदपुर मे आई एम वेरीफाइड वोटर’ अभियान का शुभारंभ हुआ। यह शुभारंभ सोमवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल ने किया । इसके तहत, ऐप के जरिए लोगों को जानकारी दी की उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं जिनका नाम वोटर लिस्ट में था उन्हें वेरीफाइड वोटर का सर्टिफिकेट मिला।
वहीं जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था उनका नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए फॉर्म भरवाया गया। डीसी अनन्य मित्तल ने बताया कि इस कैंपेन के जरिए लोग अपना नाम देख सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में है वह वेरीफाइड वोटर हैं। वह सोशल मीडिया पर शेयर करके इस मामले में जागरूकता फैला रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस कैंपेन में शामिल हों।
Advertisement




