
जमशेदपुर: एल बी एस एम कॉलेज वाणिज्य विभाग में प्रोविजन ऑफ़ इनकम टैक्स ऐक्ट इन इंडिया पर संगोष्ठी में जमशेदपुर वार्ड 2 के आयकर पदाधिकारी श्रीनिवास कुलरू एवं वार्ड 1 के आयकर पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार उपस्थित हुए।
प्राचार्य डा0 अशोक कुमार झा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने आयकर संगोष्ठी में शामिल छात्र छात्राओं को बधाई दी। साथ ही आयकर जागरूकता के लिए आयकर विभाग से उपस्थित पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। आयकर पदाधिकारी श्रीनिवास कुलरू ने आयकर से संबंधित आधुनिक प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। आयकर पदाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयकर के तकनीकी पहलुओं को छात्रों को बताया। उन्होंने आयकर संबंधी क्विज कार्यक्रम कराया। क्विज में अंबिका साव, ए शेखर राव,प्रिया,राकेश , तान्या, जस्मी,रॉकी , एवं मनीषा को विजेता घोषित कर पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो बिनोद कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डा0 विजय प्रकाश ने किया। इस अवसर पर डा0 मौसूमी पॉल, डा0 दीपांजय श्रीवास्तव, प्रो संतोष राम, डा0 प्रशांत, डा0 संतोष, प्रो प्रोमिला किस्कू, डा0 सुधीर, प्रो ऋतु , डा0 रानी के साथ साथ वाणिज्य विभाग के छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।




