
बिहार : पटना एजी कॉलोनी में लालू खटाल के सामने स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर राम सकल राय के फ्लैट से चोरों ने करीब 6 लाख के गहने और महंगे सामान की चोरी कर ली गई है। राम सकल राय पिछले 8 महीने से अपने बेटे के यहां बेंगलुरु में है।
रविवार को उनके पड़ोस पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है, उसके बाद वीडियो कॉल पर उन्हें फ्लैट की स्थिति दिखाई गई। रिटायर्ड इंजीनियर ने कहा कि वह सोमवार को पटना पहुंच रहे हैं इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद शास्त्री नगर थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन की। रिटारडेड इंजीनियर ने शास्त्री नगर थाने को व्हाट्सएप पर आवेदन लिखकर भेज दिया । इस घटना को तीन चोरों ने अंजाम दिया है तीनों की तस्वीर पड़ोसी की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कमरे में दिखाई दे रहा है कि शनिवार को देर रात करें 3:58 बजे एक कर आया और रेकी कर चला गया। इसके बाद 4:00 बजे तीन चोर पहुंचे और बड़े कटर से ताला काट दिया और अंदर चले गए। और इससे पहले चारों की नजर सीसीटीवी कैमरे में पड़ गई मास्क से ढक दिया । पुलिस को बताया गया है कि अपार्टमेंट में दो गार्ड रहते हैं रात की ड्यूटी वाला घाट सो गया था दोनों गार्ड से पूछताछ अभी कर ही रही है।




