
बिहार : बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने जन विश्वास यात्रा कि दूसरे चरण में 25 फरवरी को समस्तीपुर शहर के दरभंगा के कर्पूरी चौक पर सभा को संबोधित किया।
इस दौरान समस्तीपुर शहर के पटेल गोलंबर चौराहा पर बस के ऊपर से हीं उपस्थित महा गठबंधन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा की मोदी सरकार ने 10 साल में 20 करोड़ नौकरी रोजगार देने का नहीं बल्कि चीनी का काम किया। और साथ हीं उन्हों ये भी कहा की डिप्टी सीएम रहते हुए उन्होंने 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया। वही कोठिया मे प्रवेश करते ही तेजस्वी प्रसाद यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव यात्रा बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए। हालांकि लौटने को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है।




