सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर अंचल के उत्पाद विभाग के दरोगा अखिलेश कुमार द्वारा दिनांक 27 अप्रैल 20 26 को रात्रि लगभग 8- 8:30 बजे के बीच राम मड़ैया बस्ती आदित्यपुर में छापामारी के लिए पहुंचे थे! जहां बस्ती वासियों द्वारा महिलाओं द्वारा घेर लिया गया और काफी हो हंगामा होने लगा। इसके बाद वहां से किसी तरह जान बचाकर उत्पाद विभाग के दरोगा अखिलेश कुमार निकले और आदित्यपुर थाना को सूचना दी।

आदित्यपुर थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि जाने से पहले सूचना दीजिए फोर्स भेज देंगे नहीं तो स्पॉट पर पहुंचकर ही सूचना दें ताकि कोई बड़ी घटना ना घटे। इस संबंध में जानकारी के लिए उत्पाद अधीक्षक सरायकेला खरसावां विजय क्षितिज मिंज से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें जानकारी नहीं है। हम पता करते हैं और बताते हैं। उत्पाद दरोगा अखिलेश कुमार की मनमानी और इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह कीचर्चाएं चल रही है।




