जमशेदपुर पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से पिस्टल के साथ दो अपराधीयों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी ललित मीणा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में फायरिंग की घटना घटीत हुयी थी जिस पर एक टीम घटित कर अनुसंधान आरंभ की गयी जिसमें इस क्षेत्र के रहने वाले पूर्व अपराधी शेख अफरीदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जिसमें वह स्वीकार किया कि उसने ही हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. एसपी ने बताया कि इस घटना में कुछ और लोगों की संलिप्तता सामने आयी है जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर ली जाएगी यह घटना क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए की गई थी. अफरीदी पर पूर्व में भी एनडीपीएस के तहत जेल जा चुका है।

वहीं दूसरी घटना सिदगोड़ा थाना अंतर्गत की है, जहाँ आर्म्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 -28 के रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर विद्यापति नगर डीवीसी विभाग के समीप मुन्ना वर्मा उर्फ सन्नी वर्मा को हिरासत में लेकर तलाशी ली गयी जिसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई, वही किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था इसी बीच पुलिस ने दबोच लिया. सिटी एसपी ने बताया कि मुन्ना वर्मा पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है फिलहाल पुलिस के घटना से पूर्व की गई कार्रवाई से किसी आपराधिक घटना होने से बचा लिया गया.




