
रांची : चौकीय नहीं जनाब कटु सत्य की सामना कीजिए । झारखंड पर एक और एजेंसी की वक्र दृष्टि पिछले कई माह से पड चुकी है ,जो सरसरी निगाहें और बारीक दृष्टि से नेताओं अफसरों की रिकॉर्ड को खंगाल रही है। ईडी की करवाई से झारखंड में जहांआए दिन राजनीतिक उथल-पुथल होते रहती है। वहीं अब एक और एजेंसियों की वक्र दृष्टि से राजनीतिक हालात और तापमान बढ़ने लगी है। अब आयकर विभाग लगातार कई दिनों से एक साथ राज्य के एवं राज्य के बाहर कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है। जिससे झारखंड की राजनीति एव प्रशासनिक गलियारों में मानो भूचाल सा आ गया है। झारखंड में पिछले कई महीनों से चल रही ईडी की करवाई से कई नेता अफसर और कारोबारी डरे सहमे हुए हैं। कई नेता पदाधिकारी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। वही एक और एजेंसी आयकर विभाग के इंट्री,और ताबड़तोड़ छापामारी से
राजनीतिक कोहराम झारखंड मे मचने की ओर इशारा कर रहा है। सीएम हेमंत सोरेन की चौखट तक ईडी कि जांच और आंच पहुंच चुकी है। झारखंड की राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा है। इसी बीच एक और एजेंसी बड़े पैमाने पर नेताओं अफसरों और कारोबारियों पर करवाई कर रही है और पूछताछ के बाद करने की तैयारी में लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी के बड़े अधिकारी पिछले कई महीनो से रांची में डेरा डाल चुके थे और नेताओं अधिकारियों की रिकार्ड खंगाल रहे थे । और अब लगातार कार्रवाई कर रहे हैं जिससे राज्य की राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों की तापमान गरमाने लगी है।




