Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में ईज़ी टेक क्लासेस, आदित्यपुर के विद्यार्थी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए विज्ञान एवं वाणिज्य — दोनों संकायों में 100% परिणाम प्राप्त किया है. संस्थान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है. संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए और अपनी मेहनत व लगन से संस्थान का नाम गौरवान्वित किया. इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया गया.

संस्थान के निर्देशक नितीश तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ईज़ी टेक क्लासेस का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है. उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं सही मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान देता है, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है.




