Saraikela (संजीव मेहता) :झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा आज इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया गया है. आदित्यपुर स्थित श्रीराम इंटर महाविदयालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल किया है. विज्ञान. कला एवं वाणिज्य – तीनों संकायों के विदयार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की. विद्यालय के कुल 337 विद्यार्थियों परीक्षा परिणाम 100% रहा, जो संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था, अनुशासित तथा विदयार्थियों की कठिन मेहनत का प्रमाण है. इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सभी विदयार्थियों को हार्दिक बधाई एवं की शृभकामनाएँ दीं.

वाणिज्य संकाय की छात्रा टिटली नंदी (Rol/ Number : 20063) ने 434 अंक प्राप्त अंक हासिल किए तथा सरायकेला जिले में कॉमर्स संकाय में चौथा स्थान प्राप्त कर महाविदयालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है. इस उपलब्धि का श्रेय विदयार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं के निरंतर सहयोग को दिया है. प्रधानाचार्या सुधा कुमारी, अध्यक्ष सुरेश सिंह एवं सत्यदेव सिंह निदेशक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.



