जमशेदपुर : जेल में बंद मनीष सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य संकी गोहिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करें सिटी एसपी ललित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन गुप्त सूचना मिली कि जेल में बंद मनीष सिंह ने अपने सहयोगी अपराध कर्मी संकी से रंगदारी को लेकर किसी की हत्या करने की योजना बनाया है जिसकी तैयारी की जा रही है. इस सूचना के बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी के साथ अनुसंधान आरंभ की जिसके तहत गोलमुरी स्तिथ DS फ्लैट आवास से संकी को गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मनीष सिंह के कहने पर वह रंगदारी की वसूली करता है और किसी की हत्या भी करना चाहता था साथ ही रंगदारी में मिले रकम का भी हिसाब किताब भी वह रखता था, हत्या किसकी करनी थी उसने यह स्पष्ट नहीं किया.उसके पास ब्लैंक चेक और इकारनामा बरामद किया है सम्भावना जताई जा रही है की इसका इस्तेमाल रंगदारी के लिए किया जा सकता था. सिटी एसपी में बताया कि मनीष के साथ अन्य सहयोगी दीपक और रोशन सिंह पूर्व में ही न्याय हिरासत में भेजा जा चुका है. फिलहाल सनकी पर हत्या रंगदारी और आर्म्स के तीन मामले दर्ज है जिसमें वह 2025 में जेल से छूट के बाहर आया था. पुलिस प्रथम प्रक्रिया के तहत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जिसके बाद रिमांड में लेकर अन्य जानकारी प्राप्त करेगी.




