एल.बी.एस.एम. कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर संगोष्ठी हुआ आयोजित”

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

जमशेदपुर :  एल.बी.एस.एम कॉलेज जमशेदपुर के सेमिनार हॉल में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के संयोजक सह राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. विनय कुमार गुप्ता विषय प्रवेश कराते हुए कहा की राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारतीय राष्ट्र को एक संघ बनाने (एक भारत) और भारतीय रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर अखण्ड भारत की संकल्पना को साकार किया। सरदार पटेल ने अग्रणी भारत को बढ़ावा दिया और भारत के लोगों से एकजुट होकर रहने का आग्रह किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा. अशोक कुमार झा ने कहा कि आर्यवर्त की अवधारणा वसुधैव कुटुंबकम् की रही। भारत वर्ष सांस्कृतिक रुप से एक था। परंतु आक्रांताओं ने भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक विरासत को नष्ट किया। भारतवर्ष की उन्ही संस्कृतियों और विरासतों को पुनः समृद्ध करने के उद्देश्य से देश को एक राष्ट्र में पिरोने का कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया।

Advertisements

प्राचार्य ने बच्चो से आह्वान किया कि आप देश को शसक्त बनाने हेतु संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में डा. मौसूमी पॉल ने भी अपने विचार रखे। हेमा कारेक ने सभा का संचालन एवं डा विजय प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अनिता बोस ने फेक न्यूज से बचने किए पी पी टी के माध्यम से जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा, डा डी के मित्रा,डा विनय कुमार गुप्ता, डा मौसमी पॉल, डा संचिता सेन, डा विजय प्रकाश,प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद,प्रो अरविंद पंडित,प्रो संतोष राम, डा जया कच्छप, प्रो रितु, डा प्रशांत, डा संतोष कुमार, अभिजीत कुमार सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours