Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: दहेज की मांग पूरी नहीं करने और बेटी होने पर पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने का मामला सामने आया है।जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड की रहने वाली शहनाज परवीन का विवाह 16 नंबर 2021 को जुगसलाई पुरानी बस्ती निवासी बिस्मिल मुल्लाह आरिफ के साथ हुआ था।शादी के कुछ माह बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था। 17 नवंबर को शहनाज ने एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।सहनाज ने आरोप लगाया की उसका पति उसे छोड़ 2 अप्रैल को जुगसलाई की ही एक अन्य युवती से शादी कर ली।
अब ससुराल वाले और युवती के माता पिता उसे घर लौटने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है।इसे लेकर जुगसलाई और महिला थाना में शिकायत की है, लेकिन कोई करवाई नही होने पर वह सिटी एसपी से भेंट कर न्याय की गुहार लगाई है।
Advertisement




