Advertisements

Advertisement
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा के निर्देश पर उत्पाद सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के आलोक में दिए गए दिशा निर्देश के तहत गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला जिला स्थित गम्हरिया थाना अंतर्गत जम्जोरा जंगल में एवम gandegundri और आर आई टी थाना अंतर्गत भुआ जंगल में विभिन्न चूलाई अड्डों पर अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से छापामारी की गई ।
छापेमारी के दौरान 4000 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया एवं 50.00 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। 04 अड्डा संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया जाएगा।
Advertisement




