Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर के औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन 18 करोड़ रुपए की लागत के टाउन हॉल पर पार्षद सुधीर चौधरी ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने आदित्यपुर के सम्मानित नगर वासियों सावधान करते हुए लिखा है कि जिस टाउन हॉल और ऑडिटोरियम को आम जनता की सुविधा के लिए बनाया जाना था, क्या वह किसी खास बिल्डर को फायदा पहुँचाने के लिए बनाया जा रहा है? वे कहते हैं कि आज मैं निर्माणाधीन टाउन हॉल सह ऑडिटोरियम का निरीक्षण करने पहुंचा, लेकिन जो तस्वीर सामने आई, उसने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए.

* जहाँ टाउन हॉल बन रहा है वहाँ पहुँचना ही खतरे से खाली नहीं.
* सड़क पर भारी ट्रक और डंपरों के बीच जान जोखिम में डालकर पहुँचना पड़ा जो औद्योगिक क्षेत्र आरकेएफएल के पीछे तरफ बन रहा है.
* आम आदमी शादी-विवाह या सामाजिक कार्यक्रम के लिए इतनी दूर और खतरनाक जगह कैसे जाएगा ?
* 18 करोड़ की योजना, लेकिन न शिलापट्ट…
न संवेदक कंपनी का नाम…
न शिलान्यास की तिथि…
न योजना की जानकारी…
* आखिर इतनी बड़ी सरकारी योजना को छिपाकर क्यों बनाया जा रहा है ?
* क्या पहले से पूरा “गेम सेट” था ?
* क्या यह भवन आम जनता नहीं, बल्कि किसी बिल्डर को लाभ पहुँचाने के लिए बनाया जा रहा है ?
उन्होंने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह पूरा मामला आदित्यपुर नगर निगम की जनता के साथ “बहुत बड़ा खेला” है. उन्होंने ऐलान किया है कि इस मुद्दे को नगर निगम बोर्ड की बैठक में उठाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो बड़ा जनआंदोलन शुरू होगा. चूंकि यह भवन आदित्यपुर नगर निगम के सम्मानित जनता का है, किसी बिल्डर का नहीं. इसका लाभ हर आम नागरिक को मिलना चाहिए.” उन्होंने कहा कि पहले भी सड़क निर्माण और आवास बोर्ड के मकानों को बचाने के लिए संघर्ष वह भूख हड़ताल कर चुका हूँ, और अब टाउन हॉल को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे रहा हूँ. फैसला आदित्यपुर की जनता को करना है —
क्या करोड़ों की योजना का लाभ आम लोगों को मिलेगा या फिर ऑडोटोरियम और टाउन हॉल पर बिल्डर का कब्जा होगा.




