जमशेदपुर: शनिवार को बैंक बंद और प्रधानमंत्री मोदी का कथन जमशेदपुर शहर के लिए भारी पड़ गया.बुधवार को शहर के पेट्रोल पंप में लंबी-लंबी वाहनों की कतारे लग गई.इसे लेकर बताया जा रहा है कि यह स्थिति उत्पन्न होने का दो कारण है शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल का अगला आर्डर के लिए पैसे जमा नहीं कर पाए जिस वजह से पेट्रोल कंपनी को पैसे विलम्ब से पहुंची इस दौरान शहर के कुछ पेट्रोल पंप में पेट्रोल का स्टॉक समाप्त हो गया था.

वहीं पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम की किल्लत को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोलियम पदार्थ के खर्च को कम करने का आग्रह की और सचेत किया कि अगर इस पर अमल नहीं किया गया तो आने वाले समय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, प्रधानमंत्री की इस कथन और पेट्रोल कंपनी के द्वारा विलंब से पेट्रोल आपूर्ति करने के कारण शहर के वाहन चालकों में पैनिक हो गई और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार बन पेट्रोल पंप पर खड़ी हो गई. वैसे पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल की कोई किल्ल्त नहीं है लोग आराम से पेट्रोल ले सकते हैं. वैसे शहर के कुछ पेट्रोल पंप में बुधवार को भी पेट्रोल के आपूर्ति नहीं हुई थी लेकिन संभावना जताया जा रहा था कि जल्द ही उन पेट्रोल पंपों में भी पेट्रोल की आपूर्ति कर दी जाएगी जिससे पैनिक के कारण हुई स्थिति सामान्य हो जाएगी.




