
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
- मानगो जाम के कारण एम्बुलेंस में हुए प्रसव मामले में एनएचआरसी हुआ सख्त:,झारखंड मुख्य सचिव को दीं नोटिस
- जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन.
- उपायुक्त राजीव रंजन ने पटमदा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, विकास कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं की ली जानकारी
- Project Milap (CEIR Portal): तीन खोए मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को सौंपे गए
- कुलूपटांगा मैदान के पास तीन बाइक चोर को थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने तीन मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
Author: A K Mishra
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के सिंधु रोड निवासी बदल कुमार कुंडू ने बैंक ऑफ बड़ौदा की गोलमुरी शाखा के शाखा प्रबंधक एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों पर करीब 40 लाख रुपये के निवेश में धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। बादल कुमार कुंडू ने बताया किवर्ष 2020 में बैंक अधिकारियों ने उन्हें म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए प्रेरित किया। विश्वास में आकर उन्होंने वर्ष 2020 से अब तक लगभग 40 लाख रुपये का निवेश किया। पीड़ित का आरोप है कि जब मकान निर्माण के लिए राशि निकालने बैंक…
Saraikela (संजीव मेहता) : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ईसीई) विभाग के पीएचडी शोधार्थी तथा सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में पैट-2 (PAT-II) शोधकर्ता नितीश कुमार भकत को आईआईटी खड़गपुर के कालिदास ऑडिटोरियम में आयोजित एनपीटीईएल सम्मान समारोह में एनपीटीईएल डिसिप्लिन स्टार, एनपीटीईएल बिलीवर स्टार तथा एनपीटीईएल एंथूज़ियास्ट स्टार सहित तीन प्रतिष्ठित एनपीटीईएल स्टार पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. यह लगातार दूसरी बार है जब उन्हें एनपीटीईएल का प्रतिष्ठित स्टार सम्मान प्राप्त हुआ है. यह सम्मान आईआईटी द्वारा संचालित एनपीटीईएल प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया. पिछले तीन वर्षों से…
Saraikela (संजीव मेहता) : कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित एक स्मार पत्र भेज कर (चक्रधरपुर) पोड़ाहाट, घाटशिला तथा चांडिल अनुमंडलों को जिला घोषित करने की मांग की है. पत्र में उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर अनुमंडल को बने लगभग 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी इसे जिला का दर्जा नहीं मिल सका है. पश्चिमी सिंहभूम के दूरस्थ क्षेत्रों जैसे चाईबासा, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, मनोहरपुर, गोइलकेरा, मझगांव आदि के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए 80 से 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे आम…
Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला प्रकाश मेंआया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार नाबालिग लड़कियां 13 जुलाई 2026 को घर से घूमने के लिए निकली थीं. इनमें से एक लड़की मंगलवार दोपहर अपने घर लौट आई, जबकि तीन अन्य लड़कियां अब तक घर नहीं पहुंची हैं. परिजनों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस और परिवार के सदस्य लड़कियों की तलाश में जुट गई हैं. लापता लड़कियों की पहचान शांति सामड (14 वर्ष), अनुष्का गगराई (15 वर्ष) एवं सिमरन जोजो (14 वर्ष) के रूप में हुई है.…
मीना देवी दिल्ली : दुश्मन से उतना खतरा नहीं होता, जितना उस व्यक्ति से होता है जो आपके सामने दोस्ती का मुखौटा पहनकर पीठ पीछे छूरे भोंकते हैं।ऐसे लोग न तो पूरी तरह आपके होते हैं और न ही आपके दुश्मन के। उनका असली उद्देश्य केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करना होता है। जीवन और समाज में ऐसे चेहरे अक्सर दिखाई देते हैं। वे दोनों के बीच भरोसा जीतते हैं, दोनों की गोपनीय बातें सुनते हैं और फिर समय व परिस्थिति के अनुसार , इस्तेमाल अपने लाभ के लिए करते हैं। कई रिश्ते, संस्थाएं और संगठन ऐसे ही दोहरे चरित्र वाले…
राँची: नरकोपी थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करने के लिए नरकोपी थाना परिसर में आगामी तिथि 15 जुलाई 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार टुडू के द्वारा आम सूचना जारी कर सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन के अनुसार ‘समाधान दिवस’ शिविर 15 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक नरकोपी थाना परिसर में आयोजित होगा। क्या होगा खास 1. स्थानीय या व्यक्तिगत कोई भी समस्या सीधे अधिकारियों के सामने रखी जा सकेगी 2. प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही तत्काल…
झारखंड : जिले में नए साहब के आते ही एक बार फिर पूर्व के कुछ तथाकथित “करीबी” सक्रिय हो गए हैं। गलियारों में चर्चा है कि ये लोग हर हाल में साहब तक अपनी पहुंच दिखाने और खुद को उनका सबसे विश्वासपात्र साबित करने की होड़ में लगे हैं। सवाल यह है कि क्या यही लोग आने वाले दिनों में नए साहब की छवि पर भी दाग लगने का कारण बनेंगे?अतीत गवाह है कि कई अधिकारी अपनी कार्यशैली से नहीं, बल्कि अपने आसपास मंडराने वाले दलालों और कथित शुभचिंतकों की वजह से विवादों में घिरे और बदनाम रहते हैं। जबकि…
Saraikela (संजीव मेहता): विगत आठ माह से पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) के दुकान से गरीबों को मुख्यमंत्री दाल योजना का दाल नहीं मिलने और गोदाम में पड़ी पड़ी दाल सड़ जाने के मामले उजागर होने के बाद प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया है. इस मामले की जांच शुरू हो गई है. आपको बता दें कि द राष्ट्रीय न्यूज़ ने इस मामले को खबर के माध्यम से पिछले दिनों उजागर किया था. आज गम्हरिया प्रखंड स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) गोदाम में चोरी और खराब दाल मिलने की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में दिखा है. मंगलवार को सरायकेला के…
रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र भेजकर राज्य की कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस परिवार की ओर से सामने आ रही शिकायतें तथ्यात्मक हैं, तो यह स्थिति पूरे पुलिस महकमे के लिए बेहद चिंताजनक है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। अपने पत्र में मंत्री ने आरोप लगाया कि कई रसूखदार व्यक्तियों, भू-माफियाओं तथा अवैध खनन से जुड़े लोगों को नियमों की अनदेखी कर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। उनका कहना है कि इससे पुलिस बल के…
जमशेदपुर : तकनीकी शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अरका जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी द्वारा इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (आईईटीई) स्टूडेंट फोरम (आईएसएफ) का उद्घाटन किया गया। यह फोरम विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान बढ़ाने, अनुसंधान गतिविधियों में भाग लेने और उद्योग जगत से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में आईईटीई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, जोनल मेंटर प्रो. जे. के. मंडल, आईईटीई झारखंड के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिंह तथा मानद सचिव डॉ. अभय कुमार मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में…